
जमशेदपुर : पतरातू वेलफेयर सोसाइटी, पूर्णिमा नेत्रालय और पीपुल डेंटल केयर के संयुक्त तत्वावधान में आंख तथा दांत जांच के लिए मुफ्त शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को जमशेदपुर के नीलडीह माध्यमिक विद्यालय, मोची बस्ती, बिरसानगर, जोन नंबर 8 में आयोजन किया जाएगा. इसमें आधारकार्डधारकों को मुफ्त कैटरैक्ट (मोतियाबिंद) सर्जरी, जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों की मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त रिफ्रैक्शन शिविर के साथ-साथ दवाई, चश्मा इत्यादि की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पतरातू वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि सोसाइटी अपने मूल उद्देश्य निःस्वार्थ सेवा भाव के लिए संकल्पित रही है और सेवा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रहती है और भविष्य में भी समय-समय पर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहती है. सभी लोग स्वस्थ एवं निरोग रहे इसके लिए प्रयासरत भी है. इस कार्यक्रम के लिए रविंद्र कुमार, सुजाता सिंह, मंजू सिंह, रंजना जायसवाल, आरती चौधरी, आशा की कमेटी बनायी गयी है, जो तैयारियों को अंतिम रुप दे रहा है.













