
जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहली घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है जहां कीताडीह निवासी 18 वर्षीय सुकुरमुनी गोप (18) ने अपने घर पर ओढ़नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और रेलवे अस्पताल ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि सुकुरमुनी किसी लड़के से प्रेम करती है. वह देर रात फोन पर बात कर रही थी. इसी बात से आहत होकर उसने फांसी लगा ली है.

इधर दूसरी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 11 की है जहां पत्नी से विवाद होने के बाद उमेश राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पत्नी ने अपने भाई के साथ उमेश को फंदे से उतारकर तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उमेश आदित्यपुर के एक प्राइवेट कंपनी के काम करता था. वह अपने परिजनों से अलग पत्नी और बच्चों के साथ रहता था. मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद हुआ करता था जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली.















