
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 स्थित गुमटी बस्ती में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह सड़क पर बिजली का ट्रांसफार्मर मौत को निमंत्रण देता नजर आ रहा है. दरअसल यह ट्रांसफार्मर स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के घर से थोड़ी दूरी पर है, जहां से राहगीरों के अलावा बच्चे भी आवागमन करते हैं. इसको लेकर कभी न तो स्थानीय पार्षद को विरोध करते देखा गया, न ही बिजली विभाग ही कभी इस ट्रांसफार्मर से संभावित खतरे पर गंभीर नजर आयी. बस्तीवासियों को बिजली चाहिए भले हर पल जान जोखिम में रहे. ईश्वर न करे कल कोई बड़ा हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेवारी किसकी होगी.














