
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के माटीहाना चौक के पास झामुमो कार्यकर्ता सह माटीहाना पंचायत अध्यक्ष बीजू सीट बाईक से घर जा रहे थे, उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरने गयी, जिससे वह जख्मी हो गये. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. घटना की सूचना पाकर विधायक समीर महंती सीएचसी पहुंचे और डॉक्टर से बात कर बेहतर इलाज को कहा. इस पर चिकित्सकों ने कहा कि गंभीर चोट नहीं आयी है और उनका बेहतर उपचार कर दिया गया है और वे स्वस्थ्य हैं. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, समीर दास, मुन्ना होता, प्रणव बनर्जी, विशाल बारीक, मिथुन कर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














