
जमशेदपुरः दासना मंदिर के महंत यति नरसिंघानंद सरस्वती एवं उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ शुक्रवार को विशेष समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए बिष्टुपुर साइबर थाना में भड़काउ भाषण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता मो मुमताज ने बताया कि दासना मंदिर के महंत नरसिंघानंद सरस्वती द्वारा 1 अप्रैल को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के माध्यम से एक प्रेस वार्ता कर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया था. इसके अलावा भड़काउ भाषण भी दिया गया था. उनके द्वारा दिया गया भाषण देश में संप्रदायिक दंगे करवा सकता है. उन्होंने बताया कि धर्म ग्रंथ कुरान पर भी आपत्तिजनक भाषण दिया गया है. अब विशेष समुदाय उनपर कार्रवाई की मांग करता है.











