
जमशेदपुर : जमशेदपुर के करनडीह स्थित आदिवासी भवन में आदिवासी सुरक्षा परिषद की ओर से एक संवादाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा कि असम की मेरी हांसदा नामक युवती ने ईस्टर के अवसर पर एक संताली गाना यू ट्यूब में में रिलीज की थी, जिसमें संताल के ईस्ट देवता मरंगबुरु को शैतान कह कर अपमानित किया गया है. इस गाना को लेकर पूरे असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओड़िशा में बवाल मचा हुआ है. मेरी हंसदा पर कई थानों में लिखित शिकायत की गई है. रमेश हांसदा ने कहा है कि अभी तक किसी भी ईसाई धार्मिक गुरु ने इसका खंडन नहीं किया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ईसाई समुदाय का भी मौन समर्थन है. इसलिए आज आदिवासी सुरक्षा परिषद की ओर से कार्डिनल टोप्पो को खुला पत्र लिखा गया है. इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि ओड़िशा में भी एक शार्ट प्रचार फिल्म में मरंगबुरु को शैतान कह दिया है. इस पर भी मुकदमा होना चाहिए. संवादाता सम्मेलन में परिषद के महासचिव जयपाल मुर्मू और रमेश बास्के भी उपस्थित थे.












