
जमशेदपुरः 9 अप्रैल को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती जरीना फिरदौसी के टाटानगर आगमन पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति रेलवे कर्मचारी संघ ने स्वागत किया. साथ ही साथ टाटानगर परिक्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट भी कराया. संघ ने कहा कि एचआरएमएस का कार्य अभीतक पूरा नही हुआ है जिसके कारण बहुत सारे कम पढ़े लिखे कर्मचारी को पास नही मिल पा रहा है. साथ ही एचआरएमएस पूरा होने तक मेनुवल पास जारी करने का आदेश देने की मांग की. टाटानगर के बहुत सारे विभाग में करीब 3 वर्ष से बंद आवास भत्ता को जारी करने की मांग की. बहुत सारे कर्मचारियों से आवास भत्ता एरियस के रूप में काटे गये राशि को वापस करने की मांग की गई है. साथ ही साथ एक लोको पायलट विजय कुमार जो डांगवापोसी में कार्यरत थे 8 माह पूर्व टाटानगर आये है उन्होंने आवास नही लिया किन्तु उनका भी आवास भत्ता काटा गया है. डीपीक्यू और आईएएम कोटा से खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई.
जैसा कि टीआऱएस विभाग में जेई के पदों में नही हुआ था साथ ही साथ अनुसूचित जनजाति व जाति कर्मचारियों को प्री सेलेक्शन कोचिंग में सुधार की जरूरत है. वैश्विक महामारी कोविड- 19 के कारण रेल कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन रेल अस्पताल में ही उपलब्ध कराने की मांग की, पिछले 3 वर्षों में टाटानगर रेल अस्पताल को एसबीएफ से मिले फंड के खर्च की जांच करने की मांग की गयी है. रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी आदेश पत्र जिसमे अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी को होम टाउन पोस्टिंग किया जाना है उक्त आदेश को लागू कराने की मांग शामिल है.श्रीमती फिरदोसी ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिया. इस अवसर पर सचिव बिमल रजक, शंभू करूवा, राजीव रंजन, प्रमोद कुमार, गुलशन कुमार , मिथलेश रजक, सोनू, रोशन तिग्गा, राहुल आदि उपस्थित थे.













