
चाईबासाः गुवा रेलवे- स्टेशन के पास स्क्रैप गोदाम से 50 हजार रुपए लोहे की चोरी हो गयी है. घटना शुक्रवार रात की है. सूचना मिलने के बाद बड़ाजामदा जीआरपी के जवान पहुंचे. चोरी की घटना को लेकर रेलवे गोदाम के इंचार्ज प्रदीप गोप ने बताया कि रात को गोदाम में ताला लगाकर अपने घर चले गया था. सुबह आकर देखा तो गोदाम के दरवाजा का ताला टूटा तथा खिड़की भी टूटा हुआ पाया. इसकी सूचना तुरंत ही गुवा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी गई और स्टेशन मास्टर ने इस चोरी की घटना को लेकर बड़ाजामदा जीआरपी दी. एक घंटे जीआरपी के जवान घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान गोदाम में रखे लगभग 50 हजार रुपए के रेलवे लोहे का स्क्रैप गायब पाया गया.जीआरपी की टीम ने चोरी से संबंधित मामले की जांच कर रही है.











