
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया हाई स्कूल परिसर में निगमानंद आश्रम के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन आश्रम के नवीन महराज और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटा भुजंग टुडू ने संयुक्त रूप से शिविर का उदघाटन किया. मौके पर नवीन महराज ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान कर ग्रामीण पुण्य के भागीदार बने. उन्होंने कहा कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण भाग लेकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाए. शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. समाचार लिखे जाने तक 50 लोगों ने रक्तदान किया है. रक्तदान शिविर जमशेदपुर के एमजीएम ब्लड बैंक के डॉ एई सोरेन, एच आरा, संजय कुमार, याशिर अहमद, राजेश कुमार की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ. शिविर में चंडी चरण साधु, गौतम महतो, लालटू घाटवारी, बंदना कुमारी, चन्द्रकांत भोल, भारती भोल,कल्याणी घाटवारी, सुमन दे समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में आश्रम के सदस्य प्रलव दे, हिमाद्रि भोल, चंडी साधु, मृत्युंजय गिरी, लालटु घाटवारी, सुधांशु शेखर गिरी समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई है.











