
जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी छत्तीसगढ़ी मानिकपुरी पनिका समाज, जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष चैन दास का मंगलवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 50 वर्ष के थे और जी टाउन मैदान, मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष भी थे। समाज के सचिव प्रकाश दास ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चैन दास काफी जिंदादिल और नेक इंसान थे। वह सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने समाज के विकास तथा मॉर्निंग क्लब से लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे विगत 1 फरवरी को व्यक्तिगत कार्य से छत्तीसगढ़ गये थे, जहाँ तबीयत होने के बाद आज उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से समस्त छतीसगढ़ी मानिकपुरी पनिका समाज के साथ ही मॉर्निंग क्लब के लोगों में शोक की लहर है।












