
जमशेदपुर : पतरातू वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में बिरसानगर, जोन नंबर-8 स्थित नीलडीह मध्य विद्यालय परिसर में नि:शुल्क आंख एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रंजना जायसवाल, विजय जायसवाल, शशि रंजन प्रसाद सिंह तथा पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर की टीम और पीपुल्स डेंटल केयर की टीम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। शिविर में लगभग 100 लोगों की आंख और दांत की नि:शुल्क जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयां भी दी गई। ऐसे मरीज जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता है उन्हें संस्था के द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। संस्था फिलहाल झारखंड राज्य के विभिन्न 8 जिलों में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सेवा प्रदान कर रही है। शिविर के आयोजन में संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक शशि रंजन प्रसाद सिंह, विजय जायसवाल, रंजना जयसवाल, अजय कुमार शर्मा, एसआरके कमलेश, कुमारी आशा, मंजू सिंह, सुजाता सिंह, आरती चौधरी और रविंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा। दंत चिकित्सक के रूप में प्रणव आनंद एवं उनकी टीम नेत्र चिकित्सक के रूप में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टर नीरज कुमार और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।













