
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 14 में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर बस्तीवासियों ने विरोध जताया है. मंगलवार को बस्ती वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा. जहां इन्होंने जिले के उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात कर घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर नहीं लगाने देने की अपील की. इस संबंध में इन्होंने उपायुक्त और एसएसपी के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा. इस संबंध में बस्तीवासियों ने बताया कि जाहिद नामक व्यक्ति अपने घर पर एयरटेल का टावर लगवा रहा है. इसको लेकर बस्तीवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई. बावजूद इसके उसने टावर लगाने का काम नहीं रोका. बस्तीवासियों का कहना है कि घनी आबादी के बीच टावर लगने से लोगों में बीमारियां बढ़ेगी.












