
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के बैनर तले आलोक मुन्ना के नेतृत्व में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में कदमा मिलन समिति मैदान में भारत माता की भव्य महाआरती की गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जमशेदपुर टाइगर क्लब से जुड़े हुए सभी राम भक्त शामिल हुए. कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस के साथ सभी सनातनियों द्वारा महाआरती की गई एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया. महाआरती में आलोक मुन्ना ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के हिंदुओं का नववर्ष है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा. हम इस महाआरती के माध्यम से ईश्वर से सम्पूर्ण भारतवासियों के कुशल और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि भले ही हम इस कोरोना काल के चलते हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकलने वाली विशाल यात्रा का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं परंतु ईश्वर के आशीर्वाद से आने वाले वर्षों में हम सभी राम भक्त ज़रूर नववर्ष यात्रा के आयोजन का हिस्सा बनेंगे. कोरोना की इस वैश्विक महामारी की लड़ाई में प्रभु श्रीराम हम सभी भारतवासियों के साथ हैं. इस वर्ष सभी जमशेदपुर टाइगर क्लब के कार्यकर्ताओं ने पूरे कदमा को भगवा झंडों और पताकों से पाट दिया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक चिंटू सिंह, मनोज भगत, धर्मेंद्र सोनकर, आलोक मुन्ना, अरुण सिंह, संजीत सिंह, अंकित दुबे, सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, जुगुन पांडेय, महेश मिश्रा, माणिक मल्लिक, राहुल दुर्गे, राजेश महतो, विजय पांडेय, उदय सिंह, मोनू सिंह, राजू मल्लिक, कुणाल साव, विवेक शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.














