
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहुलिया पंचायत के चित्रेश्वर मंदिर और भूतनाथ मंदिर में आयोजित गाजन पर्व के अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और बहरागोड़ा विधायक समीर महंती अपने कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ पूजा में शामिल हुए.

जन प्रतिनिधियों ने मंदिर में पूजा कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की. इस अवसर पर भोक्ताओं ने हाथ की बांह में रस्सी आर- पार कर और जीभ में सरिया पार कर ढोलक की थाप पर नाचते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की.

पूजा करने के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी. सांसद विद्युत वरण महतो के साथ जिला महामंत्री हराधन सिंह, गौरव पुष्टि, सुशील शर्मा, पार्थो महतो, चंदन महतो, चित्त देहुरी, बाबला बारिक, विश्वजीत राणा, विष्णु दलाई, मोतीलाल सिंह, राकेश पात्र, अभिजीत कुईला समेत अन्य थे. वही विधायक समीर महंती के साथ केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, मिथुन कर, राम मुर्मू, शेखर सिंह, दीपक देहरी, शंकर सिंह, अनंत भक्ता, सुभाष दलाई, रविन्द्र दलाई समेत अन्य उपस्थित थे.











