
घाटशिला : समाजसेवी सह डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने मऊभंडार चौक पर स्थापित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर घाटशिला उम्मीद टीम और झूम घाटशिला एक लहर के संयुक्त तत्वाधान में डॉ सुनीता देवदूत सोरेन के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वी जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर समाजसेवी सह डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब हमारे देश के महान समाज सुधारक संविधान के निर्माता प्रख्यात वकील थे. जिन्होंने दलित हीं नहीं बल्कि सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है.उन्होंने जातपात और छुआछुत जैसी समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है. युवा इनकी जीवनी से प्रेरणा ले और उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज का विकास करे. मौके पर घाटशिला की उम्मीद एवं झुम घाटशिला एक लहर के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया. मौके पर विजय पांडेय, आमलान राय, नीमा रजक, किरण कुमार, महेश करवा, कुमार सन्नी मार्डी, संतोष मुर्मू , सुब्रतो दास , संजय हेम्ब्रम, जदुनाथ मार्डी समेत अन्य उपस्थित थे.












