
रांची: कांग्रेस के पूर्व विधायक नियेल तिर्की का बुधवार को रिम्स के ट्रामां सेंटर में निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की खबर उनके पुत्र विशाल तिर्की ने टि्वट कर दी. उनके निधन की खबर पर प्रदेश कांग्रेस सहित पूरा सिमडेगा जिला मर्माहत है. विदित हो कि नियेल तिर्की सिमडेगा सीट से पहली बार 2005 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडे थे. उन्होंने भाजपा के निर्मल बेसरा को हराया था. दूसरी बार पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया लेकिन भाजपा प्रत्याशी विमला प्रधान से 1113 वोटों से हार गए. 2009 में लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने खूंटी से अपना प्रत्याशी बनाया लेकिन चुनाव हार. 2014 चुनाव में खूंटी से कालीचरण मुंडा को टिकट दिए जाने के कारण नियेल तिर्की ने पार्टी छोड़ दी. इसके बाद वे आजसू में शामिल हो गए और चुनाव भी लड़े लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.झारखंड राज्य में लगातार दो दिनों में पूर्व विधायक का निधन हुआ है. इससे पूर्व कल ही झामुमो के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन हो गया था.












