
जमशेदपुरः लॉकडाउन खत्म होने के बाद से कोरोना का प्रकोप फिर तेजी से बढ़ने लगा है. यही कारण है कि कोरोना की विश्व भर में दूसरी लहर चलने लगी है. इसी के साथ भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी स्थिति सामने आ रही है. वहीं महाराष्ट्र में शनिवार और रविवार के साथ लॉक इन हाउस जैसी स्थिति बनी है. जमशेदपुर में भी रात्रि 8 बजे सभी दुकानों को बन्द करने का आदेश दिया गया है, जिसका पालन सख्ती से किसी जा रहा है. महाराष्ट्र में फिर से मजदूर अपने घर लौटने लगे हैं. उन्हें इस बात का डर है कि कहीं पिछले साल की तरह इस वर्ष भी लॉकडाउन न लग जाए और हम अपने कामों के चक्कर में यहां फंस न जाएं. इसी के साथ पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोरोना की रफ्तार बहुत तेज है. पिछले वर्ष ज्यादातर उम्र दराज लोग करोना के शिकार होते थे, परन्तु इस वर्ष उम्र की कोई सीमा नहीं है. बड़े बुजुर्गों के साथ कम उम्र के लोग भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं. इसी के साथ सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए. सरकारी निर्देशों में दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करें. वही मास्क को ठीक तरीके से पहनना भी बेहद जरूरी है.
(नीचे भी पढ़े)
मास्क पहनने में इन बातों का रखे ध्यान-
- मास्क को नाक से लेकर ठुड्डी तक पहने.
- लोगों से बात-चीत के दौरान मास्क ठुड्डी पर न रखे.
- बात-चीत के दौरान मास्क को ठुड्डी पर रखने से वायरस तेजी से संक्रमित हो सकता है.
- ढीले मास्क का प्रयोग न करें, जिससे आसानी से हवा बाहर की तरफ पहुंच सके.
- ऐसे मास्क का प्रयोग करें जिससे हवा बाहर की तरफ न जाए. (नीचे भी पढ़े)
कोरोना के प्रकोप के कारण दिन-प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसी के साथ साफ-सफाई के भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है. बाहर से आने के बाद हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से हाथ को अवश्य धोएं. आवश्यकता हो तब ही घर से बाहर जाएं और अपने आप को कोरोना से बचाए रखने का भरसक प्रयास करें. इसी के साथ डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि मास्क पहनने से 90 फीसदी लोग इस संक्रमण से बच सकते हैं. इसलिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें और दो गज की दूरी अवश्य बनाएं रखें.













