
जमशेदपुर : मौसम विभाग का आंशिक अनुमान है कि आज पारा 43 डिग्री पहुंचने की संभावना है. वहीं शनिवार का तापमान 41.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा और चिलचिलाती धूप और गर्मी परेशान करेंगी. वही गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना है. जानें अगले छह दिन का तापमान. सोमवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. मंगलवार का तापमान 42 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 रहेगी.बुधवार का अधिकतम तापमान 43 तथा न्यूनतम तापमान 25 रहने की संभावना है.गुरुवार का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगी. शुक्रवार और शनिवार का तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 रहेगी.















