
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती निवासी तड़ीपार शराब माफिया अभय गोप को सोनारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे उसके घर कपाली बस्ती से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे तड़ीपार किया था पर वह इसी जिले में घूम रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. इस मामले में सीसीए एक्ट के तहत सोनारी थाना में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा सुमित कुमार के बयान पर सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. बता दे कि बीते दिनों ही कपाली बस्ती में दो गुट में जमकर मारपीट हुई थी. मौके पर पुलिस पर पथराव भी किया गया था. इस मामले में अभय का नाम आया था, तब से पुलिस अभय की तलाश में जुटी हुई थी.
















