
जमशेदपुर : देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए इंटक के 75वें स्थापना पर यूथ इंटक पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने पौधारोपण किया. साथ ही समाज से के लोगों से निवेदन किया कि हर किसी को पर्यावरण से प्रेम करना चाहिए. क्योंकि आज जो स्थिति बनी है वो सिर्फ पर्यावरण को नजरअंदाज करने से ही बनी है. साथ ही उन्होंने यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एवं यूथ इंटक के पूरे परिवार का आभार जिन्होंने इस ओर सबका ध्यान आकृष्ट किया.












