
जमशेदपुर : सुभाष युवा मंच द्वारा आयोजित आनंद भोज का 206 वां आयोजन मूसलाधार बारिश में संपन्न हुआ. कोरोना दूसरी लहर में आनंद भोज का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है. आनंद भोज के माध्यम से प्रतिदिन कोरोना पीड़ित, उनके परिवार वालो तथा बेघर और लाचार को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है. खराब मौसम होने के बावजूद पारस नाथ मिश्रा अपने टीम के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मानवता का मिशाल पेश कर रहे हैं. सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और राज्य पर्वेक्षण बोर्ड के सदस्य पारसनाथ मिश्रा ने कहा कि कोरोना की दूसरे लहर में लोगो के घर से नहीं निकलने के कारण बेघर और असहाय लोगों की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है, जो लोग मांग कर अपनी जिंदगी चलाते थे उनके लिए भोजन बहुत बड़ी चुनौती हो गया है. इसलिए आनंद भोज का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतिदिन संध्या 6:30 बजे से सुभाष युवा मंच के कार्यकर्ता कोना पीड़ितों के घर जाकर उनको भोजन पहुंचा रहे हैं. इस विकट परिस्थिति में मानव मूल्यों की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है इसी उद्देश्य के साथ पारसनाथ मिश्रा अपनी टीम के साथ प्रतिदिन भोजन उप्लब्ध करा कर जरूरतमंदों का सहारा बन रहे हैं. आर्का जैन विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर पारसनाथ मिश्रा ने आम जनता से अपील की है कि अपने आसपास जो भी करोना पीड़ित हो उन्हें भोजन और आवश्यक वस्तु पहुंचा कर मदद करें और उनका मनोबल बढ़ाएं साथ ही साथ यह सुनिश्चित करें कि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति भूख से तड़प न रहा हो. कोरोना की यह जंग हम सब मिलकर जीतेंगे. आनंद भोज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक चौधरी, विशाल कुमार, संतोष ठाकुर, अजय सक्सेना, शमशेर, अजय शर्मा, नीलेश कुमार, शुभ्रतो, हर्षित कुमार, विकास कुमार का सराहनीय योगदान है.












