
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गांधी मैदान के पास शुक्रवार को पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया है. इधर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने चले गई है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में चोरी-छुपे प्रतिबंधित मांस की बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन किया. पुलिस के साथ क्यूआरटी टीम भी थी. टीम ने शुक्रवार सुबह आठ बजे छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया. पुलिस थोड़ी देर बाद मामले का खुलासा करेगी.













