
देवघर : एक ओर जहां पूरा देश वैश्विक महामारी के इस दंश को झेल रहा है। देश की राजधानी से लेकर भारत के अंतिम छोर तमिलनाडु तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। ऐसे में झारखंड का बच ना भी आसान नहीं है। झारखंड के संथाल परगना के देवघर जैसे महत्वपूर्ण जिले में भी कोविड-19 का दूसरा लहर कई मौतें बांट चुका है। इसी बीच इस जिले में एक विधानसभा चुनाव भी आयोजित कराया गया। लेकिन तब तक कोरोना अपने विषैले पांव जिले के आम जनों तक पसार चुका था। आपको बता दें देवघर जिला संथाल परगना का तोरण द्वार भी है जो कि बिहार के सीमावर्ती इलाकों से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है और सीमावर्ती क्षेत्रों के आम जनों का भी आवागमन प्रायः द्वादश ज्योतिर्लिंग होने के चलते होता रहता है। इलाके में अस्पताल की व्यवस्था का लाभ भी सीमावर्ती क्षेत्र के मरीजों को मिलता रहता है। फिलहाल की बात करें तो बीते कुछ दिनों तक महामारी अपने चरम पर थी मरीजों के परिजनों को खुली आंखों से रोते बिलखते देखा जा सकता था। इसी बीच चुनाव आयोग के आदेश पर यहां के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया था और जिले की कमान दूसरे अधिकारी को मिल थी, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद पुनः सरकार के निर्देश पर मंजूनाथ भजंत्री को जिले की सेवा करने का मौका मिला है। लेकिन इस प्रकोप को संभाल पाना इतना आसान नहीं था मगर भजंत्री ने पूरे महामारी को चुनौती की तरह लिया और आज आलम यह है कि इस महामारी को हराकर घर लौटने वालों की संख्या अब लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय सेना के सबसे ज्यादा आतंकवाद क्षेत्र कश्मीर में तैनात सुशील पांडे के बड़े भाई की तबीयत इतनी खराब थी कि वह बमुश्किल ही इस महामारी से लड़ पाते लेकिन उन्होंने कश्मीर से ही टीम झारखंड की मदद मोबाइल के माध्यम से मांगी। उनके गुहार को गंभीरता से लेते हुए पुनः पदस्थापित उपायुक्त भजंत्री ने बहुत ही गंभीरता से लिया और सेना के जवान के भाई रंजीत पांडे के जिनके फेफड़े 75% संक्रमित हो चुके थे कि सूचना जैसे ही नवनियुक्त उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को हुई उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए उनका उपचार अति क्रांतिकारी तरीके से करवाया और आज आलम यह है कि रंजीत कुमार पांडे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं और उनका रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुका है उपायुक्त देवघर मंजूनाथ भजंत्री के विशाल हृदय का धन्यवाद सेना के जवान सुशील पांडे ने एक वीडियो जारी करके किया है। मंजूनाथ भजंत्री की इस पहल और कार्यकुशलता की जानकारी जैसे ही झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को हुई तो उन्होंने भी ट्विटर के माध्यम से उपायुक्त के द्वारा मरीजों को दी जा रही मदद के लिए देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को शुक्रिया अदा है। (नीचे भी पढ़ें)

यही नहीं विपक्ष की पार्टी भाजपा के प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत कई राज्य की मुख्य पार्टी भाजपा के दिल्ली समेत कई जगहों के नेताओं ने भी उपायुक्त भजंत्री को ट्विटर के माध्यम से साधुवाद दिया है। उपायुक्त देवघर मंजूनाथ भजंत्री की माने तो उनके लिए अभी यह चुनौती समाप्त नहीं हुई है। उनकी माने तो जिले में रहने वाले एक-एक व्यक्ति उनके लिए उनके परिवार के सदस्य के समान हैं;जिनकी जिम्मेदारी वे भली-भांति निभाना चाहेंगे। जहां उनकी कोशिश है कि जिले के एक-एक व्यक्ति को उचित उपचार मिल सके तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ की पूरी सुविधा झारखंड सरकार के निर्देश के अनुसार दिलवाई जा सके। वहीं उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से दुबारा जिले के तमाम लोगों से घर पर रहने तथा किसी विशेष काम से बाहर निकलने पर डबल मास्क का प्रयोग करने की अपील भी की है।












