
जमशेदपुर : शहर में कोरोना आए दिन रिकॉर्ड बना रहा है वहीं लोगों को इसकी चिंता ही नही है. कुछ लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर दुकान खोल रहे है. लोग घरों से खरीददारी करने निकल रहे है. इधर प्रशासन भी इन पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटती. रविवार को साकची बाजार में एक बार फिर से यही नजारा देखने को मिला. लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकानें खोल रहे है. इधर साकची पुलिस भी इन दुकानों। पर कार्रवाई करने के लिए कमर कस चुकी है. पुलिस को बाजार में घूमता देख लोग अपनी अपनी दुकानें बंद करने लगे. खरीदारी करने आए लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस द्वारा ऐसे दुकानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की गई. बीते दिनों भी साकची बाजार स्थित जायसवाल बाजार में पीछे से दुकान खोलकर ग्राहकों को समान बेचा जा रहा था. पुलिस ने कार्रवाई भी की थी. पुलिस ऐसा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है.











