
जमशेदपुर:कोरोना के बढ़ते प्रकोप और अस्पतालों में हो रहे रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जुगसलाई नगर एवं अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट,जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है।तथा 3 लोगो ने प्लाज्मा दान हेतु एंटी बॉडी टेस्ट करवाया।सभी रक्त दाताओं को रक्त वीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के प्रमुख सीए चंदन खंडेलवाल ने कहां कि कोरोना काल में रक्त की संभावित कमी को देखते हुए शहर की समाजसेवी संस्थाएं रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं.

18 से 45 वर्ष के लोग वैक्सीन लेने से पहले रक्तदान करें. क्योंकि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद वे 14 दिनों तक रक्तदान नहीं कर पायेंगे. ताकि जिले में रक्त की कमी न हो और लोगों की जान बचायी जा सके. गौरतलब हो कि केंद्र सरकार द्वारा 18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु सीमा को वैक्सीन दिए जाने के घोषणा के बाद अब राज्य में भी कुछ दिनों में ये वैक्सिनेसन शुरू होने जा रहा है. ऐसे में वैक्सीन लेने के बाद एक लंबे समयावधि तक वे रक्तदान नहीं कर सकते और इससे ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो सकती है.आज युवाओं से देश के जनमानस को सर्वाधिक अपेक्षा है।आइये इस विपरीत और विकट परिस्थिति में समाज को यथेष्ट सम्बल अपने साहस से दें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के धीरज कुमार सावा, महेश कुमार,अंकुश अग्रवाल,शुभम चौरसिया,पवन अग्रवाल,दीपक गोस्वामी,आकाश अग्रवाल तथा संघ के संतोष साहू,रमेश कुमार सिंह,विवेक तिवारी,उमेश पांडेय,वायु नंदन सिंगोदिया,विजय कुमार गुप्ता,हीरा लाल साव,प्रदीप कुमार साव,विजय कुमार,राकेश कुमार सिंह सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित हुए











