
रांची : झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आज ज़ूम के माध्यम से जीवन धरा –प्राण वायु सेवा के अंतर्गत 100 ऑक्सीजन सिलेंडर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन डोरंडा स्तिथ आपने आवास से झारखण्ड सरकार में मंत्री स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता, रांची शाखा अध्यक्ष दीपक गोयनका, सचिव नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंडल के सचिन मोतिका, उपाध्यक्ष मुख्यालय रोहित शारदा, मुख्लय सहायक मंत्री विशाल पड़िया एवं अर्जुन सिंघानिया, ज़ूम के माध्यम से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, प्रांतीय अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल समेत राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं शाखा के पधाधिकरियो की उपस्तिथि में सम्प्पन हुआ. मारवाड़ी युवा मंच की 100 ऑक्सीजन सिलेंडरों लोकार्पण किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. मंच की ऑक्सीजन सेवा का लोकार्पण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मातृ दिवस के अवसर पर जीवन संरक्षण के लिए मारवाड़ी युवा मंच का यह अभियान सराहनीय है। मंच को अपने प्रकल्पों में सुरक्षा का बिंदू भी जोड़ना चाहिए। नारी संरक्षण की दिशा में हमें प्रयास करना होना। श्री गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आडंबरों और दिखावे से समाज को परहेज करना होगा। समाज को सेवा के अलावा अन्य क्षेत्रों में विशेषकर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय और संगठित होना होगा। इसके लिए समाज को संघर्ष भी करना होगा। समाज के नेतृत्वकर्ता को अपने समाज की संघर्षशील प्रतिभा को पहचानना होगा, उनको साथ लेकर चलना होगा। तभी समाज की सांगठनिक क्षमता में ठोस वृद्धि होगी। उन्होंने मंच के इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में अतिथि विशिष्ट के रूप में पूर्व मंत्री सरयू राय जमशेदपुर से शामिल हुए। मुख्य समारोह धनबाद शाखा के आतिथ्य में धनबाद स्थित मंच भवन में हुआ। मातृ भूमि की सेवा से जीवन को धन्य बनाया जाता है : कपिल लाखोटिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि कपिल लाखोटिया ने कहा कि मातृभूमि की सेवा करके जीवन को सामान्य से विशेष बनाया जा सकता है। मातृ दिवस पर इससे श्रेष्ठ कार्यक्रम नहीं हो सकता है कि आज के प्रकल्प के माध्यम से किसी मां की उम्मीदों का संरक्षण होगा। जीवन धारा अभियान मंच का पुराना कार्यक्रम था जो सामान्य परिस्थितियों में शिथिलता से चल रहा था लेकिन आज विकट परिस्थिति में पुनः आरंभ किया गया है। अपने संबोधन में श्री लाखोटिया ने कहा कि देश मे 157 शहरों में 200 शाखाओं के माध्यम से मंच ऑक्सीजन सिलेंडरों की सेवा दे रहा है। साथ ही देश मे 14 स्थानों पर कोविड केयर सेंटर का संचालन मंच कर रहा है। उन्होंने कोरोना से जनसमूह को बचाने के लिए 11 लोगों के टीकाकरण की श्रृंखला शुरु करने का आह्वान किया। मंच अब शीघ्र ही मोबाइल स्वास्थ्य जांच वैन की सेवा शुरू करेगा : नंदलाल मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा को व्यवस्थित करने के अभियान के पश्चात राज्य में मोबाइल स्वास्थ्य जांच वैन की सेवा को निःशुल्क रूप से शुरू करेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरुण गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडलीय उपाध्यक्ष विवेक लिल्लाह ने दिया।कार्यक्रम में शामिल हुए मंच के लोकार्पण समारोह में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल,मंडलीय उपाध्यक्ष अभिषेक जालान, अजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया धनबाद शाखा अध्यक्ष सुभाष लीखमानिया सहित मंच की जमशेदपुर शाखा, स्टील सिटी शाखा, सुरभि शाखा, डालटनगंज, रांची, झुमरीतिलैया, देवघर, धनबाद, झरिया, गुमला, करकेन्द, धनबाद शक्ति, भागा , केंदुआ, निरसा, चिरकुंडा, कतरास, चास बोकारो, दुमका, देवघर संकल्प, रामगढ़ आदि शाखाओं के सदस्य शामिल हुए।











