
जमशेदपुरः देश भर के राज्यों में लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के अलावा श्रद्धालु, पर्यटक एवं छात्रों के राज्य में वापस आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. उनके जिले में आने के बाद उनकी स्वस्थ जांच, क्वारनटाइन सेंटर और गंतव्य तक लेकर जाने तक के लिए प्रशासन ने पूरे जिले को तीन जोन में बांटा गया है. उपायुक्त के आदेश पर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है. वरीय दंडाधिकारी के रूप में एसडीओ नीतीश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. एसडीओ द्वारा जोनल और सेक्टर पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर श्रमिकों की सुगमता और लाने और ले जाने का काम किया जायेगा. सिविल सर्जन द्वारा इस कार्य में लगे दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के लिए मास्क, हैंड ग्लव्स और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया जायेगा और सभी को प्रशिक्षित किया जायेगा साथ ही सिविल सर्जन सभी टीमों का नेतृत्व करेंगे. बागबेड़ा थाना प्रभारी द्वारा रेलवे स्टेशन पर विधि व्यवस्था को देखा जायेगा. इसके अलावा सभी को ये निर्देश दिया गया है की निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व ही टाटानगर स्टेशन पहुंचे ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो.











