
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में सोमवार को नीलांचल स्पेशल एक्सप्रेस और अहमदाबाद हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की गई. यह जांच सिविल डिफेंस के जवानों द्वारा कराई जा रही है. सोमवार को इन ट्रेनों से आने वाले 158 यात्रियों की जांच की गई जिसमे से 5 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए. सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है. बता दे कि स्टेशन में ट्रेनों द्वारा बाहर से आने वाले हर एक यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है.











