Daltonganj : कोरोना महामारी से क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए विधायक आलोक चौरसिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा-जरूरत के उपकरण व दवाइयां उपलब्ध कराये सरकार
पलामू : झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सभी सांसद और विधायकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रों का हाल जाना. वहीं डाल्टनगंज विधानसभा के विधायक आलोक चौरसिया ने अपने क्षेत्र के लिए कई जरूरत चीजों की मुख्यमंत्री से मांग की. विधायक श्री चौरसिया ने कहा कि जिस तरह हमारे राज्य में कोरोना महामारी से लोगों की मौतें हो रही है, न तो सही टाइम पर दवाई मिल पा रही है ना ही ऑक्सीजन. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सदर अस्पताल में 18 वेंटीलेटर बेड को 50 वेंटीलेटर बेड किया जाए और रेगुलेटर की बहुत समस्या है. उसे भी बढ़ाया जाए उन्होंने आगे कहा कि हरेक प्रखंड ब्लॉक में 10 सिलेंडर ऑक्सिज रेगुरेटर के साथ व्यवस्था किया जाए दवाई की भी स्टॉक बढ़ाया जाए और बड़ा वाला सिलेंडर 178 से 300 किया जाए छोटा वाला सिलेंडर 225 से 400 किया जाए जिससे कोरोना महामारी से लड़ने में पलामू सक्षम हो सके।