
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के पूरक रक्तदान शिविर में आज 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। स्व. लखी प्रसाद सरावगी एवं उनके पुत्र शशि कुमार सरावगी की पुण्यस्मृति में रेड क्रॉस के पेट्रन रवि कुमार सरावगी के संयोजन में रेड क्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में उन रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया, जो 8 मई को रक्तदान नहीं कर पाये थे। इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन रवि सरावगी, रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, डॉ.टी.बी.दत्ता, वाईस पेट्रन डी.के. घोष एवं अन्य सम्मानित सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर संयोजक श्री सरावगी ने कहा कि आज कठिन परिस्थिति में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का आना महत्वपूर्ण है, वे सभी दूसरा को जीवन बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। आज रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं ने प्रति रेड क्रॉस की टीम ने आभार जताया।











