
जमशेदपुर : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की अध्यक्षता में कोल्हान प्रमंडल भाजयुमो के सभी पदाधिकारियों के साथ वर्चुल बैठक हुई. इसमें कोविड-19 महामारी को देखते हुए भाजयुमो के द्वारा संक्रमित लोगों तक ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने और संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी. बैठक में कोल्हान प्रमंडल में रहने वाले भाजयुमो के प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे. इनमें प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, रूपेश सिन्हा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, निशांत कुमार, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी प्रदीप मुखर्जी, मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा, अनुराग जायसवाल, उमेश पांडेय, स्वप्निल सिंह, मनोज बाजपेयी, कमलेश साहू, श्वेता कुमारी, राजू सिंह, अमित अग्रवाल, चंदन झा, अभिषेक अचार्य, रंगलाल महतो, मिलन सिन्हा, दिनेश शर्मा, दीपू शर्मा, गोपेन परिहरि, आशुतोष तिवारी व भीम सेन मंडल प्रमुख थे.











