• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West-Singhbhum-Elephant-attack : बैलों को खोजने निकले दो किसानों को हाथियों ने बुरी तरह से पटक कर मार डाला, किसी तरह जान बचा कर भागा एक ग्रामीण, 5 घंटे तक बदहवास भागता रहा, पढ़िये पूरी खबर

May 11, 2021
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चाईबासा : जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में अपने बैलों को खोजने निकले दो किसानों को उग्र हाथियों ने बुरी तरह से पटक कर मौत के घाट उतार दिया है । एक किसान किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला । करीब छह घंटे बाद उसने अपने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी । 24 घंटे बाद ग्रामीणों ने जंगल में पड़े दोनों किसान को मृत अवस्था में खोज निकाला । घटना पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनासाई जंगल में घटी है ।रतनासाई गांव के ग्रामीण मुंडा महेन्द्र बागे ने बताया कि उनके चार बैल दो सप्ताह पहले घर से कहीं निकल गये थे। बैलों की खोजबीन की गयी तो चार दिन पहले दो बैल ओडिशा से मिल गए। बाकी दो बैल काफी खोजबीन के बाद भी कहीं नहीं मिले। मुंडा ने बताया की उन्हीं दो बैलों को खोजने के लिए सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उनका बेटा आमोस बागे, ममेरा भाई खागेश बिरुवा व गांव का एक युवक अरुण गोप जंगल की ओर निकले थे। 24 घंटे बाद दूसरे दिन मंगलवार की सुबह नौ बजे बेटे आमोस व खगेश के मृत होने की खबर मिली। इसके बाद करीब तीन घंटा तक जंगल की खाक छानने के बाद जंगल से पांच किलोमीटर अंदर स्थित बुरुई गोड़ा नामक स्थान पर दोनों का शव मिला। दोनों को हाथी ने पटक कर मार डाला था। उसके बाद ग्रामीणों ने कुमारडुंगी पुलिस प्रशासन व वन विभाग को घटना की जानकारी दी। (नीचे भी पढ़ें)

शव जंगल से निकालने के लिए करनी पडी मशक्कत
जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन व वन कर्मी 5 किलोमीटर का जंगल पार कर बुरुईगोड़ा नामक स्थल पहुंचे। दोनों के शव को जंगल से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने जंगल में ही दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। उसके बाद जंगल अंदर से ग्रामीणों ने दोनों शव को खटिया में ढोकर 5 किलोमीटर का सफर तय कर बाहर निकाला। दोनों को देखने के लिये पूरा गांव जुटा था। शव परिजनों को दिखाकर कुमारडुंगी थाना पहुंचाया गया। थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि दोनों के शव को बुधवार के दिन पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। (नीचे भी पढ़ें)

हाथी से बचने के लिए 5 घंटे बदहवास भागता रहा अरुण गोप
कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के रतनासाई जंगल में सोमवार के दिन बैल खोजने निकले तीन किसान में से दो को उग्र हाथियों ने बुरी तरह से पटकर मार डाला है। इस हाथी व इंसान की लड़ाई के बीच से बाल-बाल बचकर निकला युवक छह घंटे बाद अपने घर पहुंचा। युवक 29 वर्षीय अरुण गोप है। उसने बताया कि सोमवार को आमोस के बैल खोजने के लिए आमोस, खगेश व मैं करीब नौ बजे घर से निकले थे। हम लोगों ने साथ भोजन ले रखा था। पांच किलोमीटर का लम्बा जंगल रास्ता सफर करने के बाद बुरुईगोड़ा नामक स्थल पर पहुंचे। वहां हम लोगों ने भोजन करने का निर्णय लिया। इसके लिए हमने पानी की खोज करनी शुरू की। आमोस ने बताया की पश्चिम-उत्तर दिशा में पानी का एक स्रोत है। वहीं चलकर भोजन करेंगे। हम तीनों पानी की तरफ रुख कर गए। कुछ दूर जाने के बाद जंगल में जोर से पेड़ों के हिलने की आवाज आई। आवाज काफी तेजी से हमारी ओर आ रही थी। आमोश व खगेश बात करने में मस्त थे। इसी बीच मैंने देखा कि दो जंगली हाथी काफी तेजी से हमारी तरफ भागकर आ रहे हैं। हाथियों को अपनी ओर आते हुऐ देखकर मैं भागने के लिए मुड़ा। तब तक हाथियों ने दोनों साथियों को घेर लिया था। (नीचे भी पढ़ें)

पांच घंटे भागने के बाद पहुंचा घर
मुड़ने से पत्थर में पैर फंस गया। इस कारण से मैं पत्थर से नीचे गिर गया। तीन बार पलटने के बाद थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गया था। इस दौरान मुझे लगा की हाथियों ने मुझे भी पटक कर मार दिया है। करीब 2 मिनट बाद जब आंख खुली तो मैंने भगवान देशाउली का नाम लिया। बिना इधर-उधर देखें, सीधे भागना शुरू कर दिया। अंधाधुंध भागने के कारण मैं अपने गांव की दिशा पूरी तरह से भूल गया था। मैं गिरने के कारण जख्मी भी हो गया था। नाक व माथा से खून निकल रहा था। मैं बस भागता ही जा रहा था। लगभग 5 घंटे भागने के बाद पूरी तरह से थक कर एक पेड़ के नीचे बैठ गया। वहां अपने मन को शांत किया और अपने घर की दिशा खोजने लगा। काफी प्रयास करने के बाद घर की दिशा मिली। चल-चल कर गिरते पड़ते घर पहुंचा हूं। (नीचे भी पढ़ें)

पांच किमी की दूरी तय कर खटिया पर ढोकर जंगल से निकाले गए दोनों शव
तीन घंटे तक जंगल में खोजबीन करने के बाद बैल खोजने निकले दो लोगों के शव बुरी अवस्था में जंगल अंदर 5 किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच मिला। दोनों को सोमवार के दिन दो हाथियों ने मिलकर बुरी तरह से पटक-पटक कर मार दिया था। पश्चिम सिहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के रत्नासाई निवासी ग्रामीण मुंडा महेन्द्र बागे का बेटा आमोस बागे व खगेश बिरुवा सोमवार को बैल खोजने निकले थे। लगभग 24 घंटा बाद दोनों के शव मिलने से पुलिस प्रशासन व वन कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे। पंचनामा तैयार कर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया। गांव वाले, समाजसेवी पुरेन्द्र हेम्ब्रम, सिंगा बागे, सुनिल मिंज, मजदुर नेता माधव चन्द्र कुंकल व कई अन्य लोगों ने मिलकर शव को खटिया में ढोकर 5 किलोमीटर जंगल से बाहर निकाल कर गांव पहुंचाया। (नीचे भी पढ़ें)

जंगल के अंदर नहीं पहुंच पायी गाड़ी
जंगल अंदर होने के कारण वहां गाड़ी नहीं पहुंच पाई। गांव वाले शव को लाने के लिए घर से दो खटिया लेकर गए थे। वहां खटिया में दोनों को लादकर घर तक लाने के लिए दो टीम बनायी गयी। समाजसेवी व मजदूर नेता शव के आगे रास्ता बनाने में लगे हुए थे। झाड़ी व चट्टानों को चीरते हुऐ शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर बारी-बारी से शव को ढोकर जंगल से बाहर निकाल। हाथी के हमले से आमोस की दोनों आंखे पूरी तरह से फूट चुकी थी। बड़ी चिंटियां उसे खा रहीं थी। सिर पत्थर पर पटकने की वजह से फटा हुआ था। पेड़ की डाली से गाल व गले में नोच के निशान थे। माथा अंदर घुसा हुआ था। लगभग 50 कदम दूर में खगेश बिरुवा का शव पड़ा था। हाथी ने उसके दोनों पैर मोड़कर तोड़ दिये थे। हाथों को भी तोड़ दिया था। बता दें कि आमोश वन सुरक्षा समिति का अध्यक्ष था। वहीं जानकारी मिली की मृत खगेश खडकोरी से जमशेदपुर जाने वाली दिव्या बस का चालक था। लाॅकडाउन में गाड़ी बंद होने के कारण घर में ही रह रहा था। (नीचे भी पढ़ें)

हाथी के हमले से मृत युवकों के आश्रितों को मिलेगा 4-4 लाख रुपये मुआवजा
कुमारडुंगी थाना क्षेत्र स्थित रतनासाई जंगल में दो उग्र हाथियों ने बैल खोजने गए दो किसान को भटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मृतक रतनासाई निवासी आमोस बागे कक पत्नी अनीता बागे को वन विभाग ने अपातकालीन मुआवजा के तौर पर 10 हजार रुपये दिए। वहीं खगेश के परिजनों को भी वन विभाग ने 10 हजार रुपये मुआवजा दिया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया की दोनों परिवार को चार-चार लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा। यह पैसा उनके खाते में आएगा। मुआवजा राशि चार से पांच माह के अंदर परिजनों को मिल जाएगी।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur tribute meeting-भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, नम आंखों से लोगों ने किया याद,भास्कर भवन में लगेगी प्रतिमा, हुई सामूहिक घोषणा,मृदुभाषी व्यवहार, सामाजिक सौम्यता और सादगी की चर्चा करते हुए पक्ष-विपक्ष के लोगों ने व्यक्त किए अपने विचार
खबर

November 1, 2026
Jamshedpur rural cm putla dahan : थाना में महिला से दुष्कर्म के विरोध में गालूडीह भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Jamshedpur tulsi bhawan kavya kalash : तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश का हुआ आयोजन, 23 कलमकारों ने पेश कीं अपनी काव्य रचनाएं
खबर

Jamshedpur tulsi bhawan kavya kalash : तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश का हुआ आयोजन, 23 कलमकारों ने पेश कीं अपनी काव्य रचनाएं

November 1, 2026
Next Post
Chaibasa-Sahebganj : रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में टोकलो थाना में पदस्थापित एसआई शिव कुमार कनौजिया सस्पेंड

Chaibasa-Sahebganj : रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में टोकलो थाना में पदस्थापित एसआई शिव कुमार कनौजिया सस्पेंड

tribute-to-late-p.n.bose-आइये उस महान शख्सियत को याद करें, जिनका जन्मदिन 12 मई को है, जिसने आत्मनिर्भर भारत की नींव 19वीं शताब्दी में ही रख दी थी, उनके कारण ही टाटा स्टील जमशेदपुर में स्थापित हुआ, जानिये इस महान शख्सियत स्वर्गीय पीएन बोस के बारे में, उनको याद करें, इस शख्स को जमशेदपुर स्टील के लिए, दुनिया माइंस के लिए और असम पेट्रोलियम के लिए जानता है

tata-steel-digital-mining-टाटा स्टील में खनन का डिजिटलीकरण कर लायी नयी क्रांति, खदानों के बेहतर दोहन से लेकर उसके परिवहन की व्यवस्था को किया डिजिटलाइज, देखिये कितना अत्याधुनिक हो रहा माइनिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News