
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की ओर से मेगा अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत पुलिस हर दिन तीन थाना क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी और साथ ही जो कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी. बुधवार को इसी अभियान के तहत पुलिस गोलमुरी, बर्मामाइंस और टेल्को थाना क्षेत्र गई. अभियान की शुरुआत कालीमाटी रोड के हावड़ा ब्रिज से की गई. टीम यहां से होते हुए गोलमुरी बाजार गई. यहां बिना मास्क वालों से चालान काटा गया. यहां पुलिस द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का भी चालान काटा गया. गोलमुरी बाजार में जांच के बाद टीम बर्मामाइंस गई. एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए टीम हर दिन तीन थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉक डाउन का जायजा ले रही है.




