
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित निर्मलनगर में वर्चस्व की लेकर अक्सर फायरिंग होती रही है. हाल ही में रविदास ने हेते गिरोह के सियाल पर फायरिंग की थी. इस घटना के बाद देर शाम सियाल के साथियों ने रविदास के मौसेरे भाई धनंजय पर सोनारी थाना के बाहर चाकू से हमला कर दिया था. इसके कुछ दिनों बाद ही निर्मलनगर में सियाल के साथियों ने रविदास के साथी नोयना के घर पर जाकर तोड़फोड़ की और हवाई फायरिंग भी की थी. हालांकि मौके से पुलिस को खोखा नहीं मिला था. पुलिस ने इस मामले को दबा दिया था. सोमवार देर शाम भी यहां सियाल के साथियों ने जमकर उपद्रव मचाया. स्थानीय लोगों के अनुसार सन्नी कर्मकार, छोटू कर्मकार, विवेक, राकेश, प्रदीप और विनय अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा. सभी के पास तलवार और चापड़ था. सन्नी अपने पास पिस्टल रखा था. उसने सभी को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की. तीन चार घरों में तोड़फोड़ भी किया. इस मामले में पुटू कालिंदी के बयान पर पुलिस ने बस मारपीट का मामला दर्ज किया है वहीं दूसरे पक्ष से पुतुल कर्मकार ने मिंटू कालिंदी, पुटू कालिंदी, गोविंद कर्मकार, मालती कर्मकार और सरस्वती कर्मकार पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले में बस मारपीट का मामला दर्ज कर फायरिंग के मामले में लीपा पोती करने में जुटी हुई है. हालांकि पुलिस को मौके से खोखा नहीं बरामद हुआ है.













