
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था टीम संघर्ष वैश्विक त्रासदी कोरोना काल में जमशेदपुर वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है. आपको बता दें, कि टीम संघर्ष शुरू से ही जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त मुहैया कराने में एवं शहर व आसपास के इलाकों में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है. कोरोनावायरस के पहले संक्रमण काल में टीम संघर्ष के सदस्य हजारों जरूरतमंदों तक पहुंचकर खून- प्लाज्मा से लेकर राशन और जरूरी दवाइयां मुहैया कराया था, जबकि वर्तमान त्रासदी काल में टीम संघर्ष के सदस्य संक्रमित मरीजों के घरों को हर दिन सैनिटाइज करने के अलावा एमजीएम अस्पताल के कोविड केयर यूनिट में इलाज करने वाले चिकित्सक सह समाजसेवी डॉ विजय मोहन के अनुरोध पर कोविड सेंटर के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 15 सौ मल्टीविटामिन टेबलेट, 50 मरीजों के लिए उपलब्ध कराया. साथ ही कोविड केयर सेंटर में गर्म पानी करने के लिए एक इलेक्ट्रिक केतली भी मुहैया कराया. वैसे टीम संघर्ष के इस अभियान में विश्वजीत मणिमेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश राव की पुत्री स्वाति ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में आर्थिक सहयोग किया. साथ ही सुरेंद्र चक्रवर्ती, पुलक कुमार सेनगुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, दीपक मिश्रा, रचना बदियानी, एवं बीएसएसआर यूनियन जमशेदपुर चैप्टर ने इस अभियान को सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. टीम संघर्ष के संरक्षक अरिजीत सरकार ने यह अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही. आपको बता दें, कि कोरोनावायरस के संक्रमण काल के दूसरे चरण में जमशेदपुर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल पर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर काफी दबाव है. ऐसे में सामाजिक संस्थाओं का आगे आना बड़ी बात है.













