
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना अंतर्गत कांडरबेड़ा के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान जेम्को मिश्रा बगान निवासी 30 वर्षीय विवेक मिश्रा के रूप में की गई. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को पकड़ लिया, हालांकि कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. सूचना पाकर मृतक के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. मृतक के पिता विसंबर नाथ मिश्रा ने बताया कि उनके दो बेटे थे. पहले बेटे की साल 2008 में ही मौत हो गई है. विवेक डीएवी पटेल नगर में शिक्षक था. उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे विवेक नशे की हालत में घर पहुंचा था. घर में बहस करने के बाद वह निकल गया. शाम को सूचना मिली की सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है अस्पताल आए तो पता चला की उसकी मौत हो गई है




