
मेदिनीनगर : जिला प्रशासन के द्वारा केवल खानापूर्ति के लिए सब्जी बाजार को हटाया गया है. सब्जी बाजार में सब्जी लेने वालों की प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में कोरोना को कौन रोक पायेगा. ऐसे भी भीड़ की वजह से प्रतिदिन कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन के लिए प्रतिदिन होड़ मची रहती है. अगर समय पर सब्जी बाजार को नहीं हटाया गया, तो कोरोना की भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकता है. शिवाजी मैदान में सब्जी बेच रहे लोगों का कहना है कि हमलोगों के यहां सब्जी बेचने से क्या होगा, अभी आधे सब्जी विक्रेता तो प्रशाशन को ठेंगा दिखाते हुए बाजार में ही दबंगई से सब्जी बेच रहे हैं.













