
पोटका : पोटका प्रखंड के एक जाने माने डॉक्टर, अपने अधीन एक नर्सिंग होम, मेडिसीन सेंटर, जाँच घर चालाने वाले प्रतिदिन अनेकों मरीजों को स्वस्थ करने वाले एक हंसमुख मिलनसार डॉक्टर थे डॉ मनसा राम भकत. उनका असामयिक निधन न सिर्फ उनके गांव काशीडीह या पंचायत शंकरदा अपितु पोटका क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. डॉ भकत न सिर्फ अच्छे डॉक्टर थे, बल्कि भक्ति मार्ग के भी व्यक्ति थे. जहां एक ओर वे श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के शिष्य थे, वहीं अखिल भारतीय गायत्री परिवार के सदस्य भी थे. मध्यवित्त परिवार में जन्मे स्व भकत का छात्र जीवन पिताजी शरत चंद्र भकत के सिमित रोजगार में जहां अस्च्छ्ल ही रहा, वंही निजी जिंदगी के रोजगार में ग्रामीण क्षेत्र में एक मिसाल के रूप में कायम है. सबसे बड़ी बात अपनी उच्च सोच के कारण उन्होंने अपने भाई को भी प्रशिक्षित किया. अपने बड़े बेटे को तो जमशेदपुर जैसे शहर में एक कुशल डेंटिस्ट के रूप में प्रतिष्ठित किया. दुर्भाग्य था बीते एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया. अफ़सोस की बात है कल 13 मई को एमजीएम अस्पताल में रात के 10.30 बजे डॉ भकत का देहांत हो गया। ज्ञात रहे वे पूर्व से ही बाईपास सर्जरी से चल रहे थे. लेकिन बिल्कुल ही फिट थे. लेकिन बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.




