जमशेदपुर: जमशेदपुर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की.सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने स्व रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.(नीचे भी पढ़े)

प्रतिनिधिमंडल ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, राजू पांडे, अमृतपाल सिंह मोन्नू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




