देवघर: एम्स देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेडिकल क्षेत्र में सफल छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल प्रदान किये. उन्होंने युवा डॉक्टरों से ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में योगदान देने की अपील की. उपराष्ट्रपति ने भारतीय संस्कृति और आधुनिकता के मेल पर जोर दिया. साथ ही, सुदूर और जनजातीय क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां व आपातकालीन चिकित्सा सामग्री पहुंचाने की एम्स देवघर की पहल की सराहना की. समारोह में 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष सम्मान और पदक प्रदान किये गये. इसके बाद उपराष्ट्रपति दर्दमारा स्थित बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट (बीबीएमटी) परिसर में आयोजित सैन्य संपर्क मेला के लिए रवाना हुए.(नीचे भी पढ़े)
एम्स देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मेडिकल के विद्यार्थियों को डिग्रियां सौंपीं. इस दौरान एमबीबीएस, नर्सिंग और एमडी-एमएस के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गयी. वहीं, 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया.एम्स देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और देवघर विधायक सुरेश पासवान भी समारोह में शामिल हो रहे हैं.




