
जमशेदपुर : एक ओर जहां पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ने की जद्दोजहत कर रहा है वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे है जो इस आपदा को अवसर के रूप में ले रहे है. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है जहां मेडिकल इक्यूपमेंट के नाम लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित सिदगोड़ा बागुनहातू निवासी प्रशांत कुमार प्रमाणिक ने सीरम हेल्थ केयर नामक कंपनी पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शिकायत के अनुसार कंपनी ने मेडिकल इक्यूपमेंट के नाम पर 1.94 लाख रुपए की ठगी की गई है. प्रशांत ने पुलिस को बताया की उसने सीरम हेल्थ केयर नामक कंपनी से 1.94 लाख रुपए की मेडिकल इक्यूपमेंट की खरीददारी की थी. इसके लिए उसने पेमेंट भी कर दिया था. बाद में उसे पता चला की उसके साथ ठगी की गई है. ठगी की जानकारी मिलते ही उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.



