
पलामू : कोविड इफेक्ट के तौर पर सामने आई नई बीमारी ब्लैक फंगस का पलामू में भी एक मरीज मिला है। ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ सुभाष कुमार ने सुदना (मेदिनीनगर) निवासी एक मरीज में यह बीमारी पाई है। मरीज की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जाती है। उसे सर्जरी के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि झारखंड में ब्लैक फंगस के मामले लगातार आ रहे हैं। राजधानी रांची स्थित रिम्स में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत हो गई है। राणा गोराई नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। वह कोरोना से संक्रमित थे और इलाज के बाद निगेटिव हो गए थे। रिम्स में शनिवार को दो मौतों के अलावा गुरुवार को रांची के मेडिका में और धनबाद में भी एक-एक मरीजों की मौत हुई थी. ब्लैक फंगस के अब तक पूरे राज्य में 20 से अधिक मरीज मिलने की बात सामने आई है। बता दें कि ब्लैक फंगस वैसे लोगों में पाया जा रहा जो कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं और हाई शुगर से पीड़ित हैं। जिन्हे स्टेरॉइड दिया है वो इस फंगस के चपेट में आ रहे है।



