
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में फ्रंट लाइन वॉरियर्स के बीच भाजपा नेता विमल बैठा की ओर से सोमवार को कोरोना किट प्रदान किया गया. अस्पताल में मौजूद कर्मचारी, नर्स और गार्ड के बीच मास्क, सेनेटाइजर, फेस शील्ड और हैंड ग्लव्स का वितरण किया गया. इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्राय समन्यवक प्रभारी उमेश पांडे भी मौजूद रहे. विमल बैठा ने कहा कि एमजीएम अस्पताल कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है. यहां तीनो जिले के लोग अपना इलाज कराने आते है. वहीं अस्पताल में मौजूद कर्मचारी इनकी सेवा में लगे रहते है. कोरोना काल में सबसे ज्यादा प्रभावित होम का खतरा इन्ही फ्रंट लाइन वारियर्स को है. इसी को लेकर इनके बीच कोरोना किट का वितरण किया गया.











