
जमशेदपुर: उतरी घोड़ाबांधा के बारीनगर से सेनिटाइजर का अभियान कमाल अख्तर एंव छोटे भाई उप-प्रमुख अफ़ज़ल अख्तर की ओर से किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन सह समाजसेवी कमाल अख्तर ने कहा कि ज़रूरतमंदों के सेवा से बड़ा कोई सेवा नही होता है जितना हो सकता है मैं करता हूं और आगे भी करता रहूंगा. यह अभियान हर दिन चलाया जाएगा. उप-प्रमुख अफ़ज़ल अख्तर ने बताया की कोरोना के कारण आज क्या स्थिति है यह सब जानते है, इसको मद्देनज़र रखते हुए यह कदम उठाया गया है की हर घर तक सेनिटाइजर का छिड़काव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एंव फॉगिंग किया जाएगा. उप-प्रमुख अख्तर ने यह भी बताया के जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत तीन पंचायत उतरी घोड़ाबांधा, पश्चिम घोड़ाबांधा, पूर्वी घोड़ाबांधा में पूरी तरह से सेनिटाइजर का छिड़काव, ब्लीचिंग पॉवडर का छिड़काव एंव फॉगिंग किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन कमाल अख्तर एंव छोटे भाई जमशेदपुर प्रखण्ड के उप-प्रमुख, अफ़ज़ल अख्तर ज़रूरतमंदों के सेवा में हमेशा आगे बढ़ कर आते है, इस कोरोना के महामारी में दोनों भाई ने निःशुल्क अपनी तरफ से जहां भी ज़रूरत हुआ जमशेदपुर के कोने कोने में ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाया. सेनिटाइजर छिड़काव में शाहनवाज़ सोनी, आमिर, शफीउज़्ज़मान, हसरत एंव जमील मौजूद थे.











