जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा करने के लिए रेलवे डीआइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा पहुंचे. यहां आने पर उन्होंने रेल एसपी समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान मुख्य तौर पर अपराध की समीक्षा की गयी और लंबित केस का रिव्यू किया गया. इस दौरान रेल डीआइजी की ओर से कहा गया कि रेलवे में अभी मूवमेंट ही कम हुआ है तो अपराध कम हुआ है, लेकिन अभी प्राथमिकता के तौर पर लंबित सारे केस का निबटारा किया जायेगा. इसको लेकर हर स्तर पर कार्रवाई की जायेगी. अपराध नियंत्रण को लेकर पूरा जोर लगाया जायेगा, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया है. टाटानगर रेलवे स्टेशन के दौरे के दौरान पुलिसकर्मियों को टीका दिलाने की भी समीक्षा की गयी ताकि कोरोना काल में पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके क्योंकि वे लोग ही फ्रंटलाइन वारियर है.














