
जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सोनारी शाखा के द्वारा पूर्व घोषित कार्यकम के दूसरे चरण मे, शाखा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वॉरियर्स,पुलिस कर्मी, मेडिकल स्टाफ एवं सफाई कर्मचारीयो के बीच बचाव के लिए छाता,N-95 मास्क एवं ऑ.आर. एस हेल्थ ड्रिंक का वितरण कर आभार प्रकट किया गया। कार्यकम का शुभारंभ सोनारी मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल के द्वारा किया। संस्था की और से छाता 100 पीस,N95 मास्क 200 पीस,एवं हेल्थ ड्रिंक 200 पैकेट का वितरण किया गया। वही राधेश्याम अग्रवाल ने संस्था के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए कहा की इस कोरोना महामारी से उत्पन्न विकट परिस्थिति से सजगता,सेवा और सहयोग के बदौलत निपटा जा सकता है।कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक,मोहन गुप्ता,श्रवण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल,महावीर प्रसाद अग्रवाल (ताऊ)पवन अग्रवाल,श्याम अग्रवाल, आनंद अग्रवाल,कैलाश शर्मा,रतन सेन,विवेक अग्रवाल,सहित मारवाड़ी समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।













