
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में व्यापार मंडल का चुनाव लॉकडाउन के बीच कराने के मामले में दीपक भालोटिया और उपाध्यक्ष के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दायर किया गया है. इस मामले में अंचलाधिकारी अमित श्रीवास्तव के बयान पर परसुडीह थाना में एफआइआर दायर किया गया है. आपको बता दें कि शनिवार को लॉकडाउन के बीच एसडीओ के प्रशासनिक व्यवस्था वाली कृषि बाजार समिति में व्यापार मंडल का चुनाव दीपक भालोटिया और उनकी टीम ने करा दिया था. दूसरी ओर, मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक जनरल स्टोर को पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में सील किया है. दुकानदार द्वारा चोरी छुपे दुकान का संचालन किया जा रहा था. फिलहाल दुकान को सील का आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसी तरह जमशेदपुर के लॉक डाउन की सख्ती के नवें दिन अभियान में लॉकडाउन का उल्लंघन के मामलों में भारी कमी हुई. मंगलवार को पूरे जिले में मात्र 3 मामले दर्जनकीय गए जिसमे कुल 83 लोगों पर मामला दर्ज किया गया. 15 लोगों की गिरफ्तारी कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया. इधर अभियान के तहत कुल 32 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. बिना मास्क पकड़ाए लोगों से कुल 16,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों से 500 रुपए कर कुल 34,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में रविवार को कुल 50,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं पूरे जिले में लॉक डाउन उल्लंघन के कुल 8 मामले दर्ज किए गए जिसमे 899 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते पकड़े गए जिनसे कुल 4,28,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं 3652 लोग बिना मास्क धराए जिनसे 2,15,500 रुपए जुर्माना वसूला गया. सोमवार को राज्य में कुल 6,44,000 जुर्माना वसूला गया.












