
जमशेदपुर: कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रही है. वहीं लोग अध्यात्म का भी सहारा ले रहे हैं. देवी- देवताओं एवं ईष्ट से इस वैश्विक आपदा से मुक्ति के लिए पूजा- पाठ कर रहे हैं. इसी कड़ी में किन्नरों ने भी अपने ईष्ट की आराधना कर वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की. जमशेदपुर के भालूबासा में किन्नरों ने कलश यात्रा निकाल यहां स्थित संतोषी माता मंदिर में पूजा- अर्चना कर देश और समाज को कोरोनावायरस के संक्रमण से निजात दिलाने की कामना की. किन्नरों ने बताया, कि उनका समाज भी इस वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है, कि मां संतोषी उनकी आराधना जरूर स्वीकार करेगी, और इस वैश्विक महामारी से मुक्ति दिलाएगी











