
जमशेदपुर: जमशेदपुर में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं. जिला प्रशासन के साथ सामाजिक संगठन भी कोरोनावायरस के संक्रमण से लड़ने की तैयारी में जुटे हुए हैं. मंगलवार से मानगो क्षेत्र की सामाजिक संस्था विद्या ज्योति ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में सैनिटाइजिंग का काम शुरू किया गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया, कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सैनिटाइजर, मास्क और जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है. संस्था द्वारा लगातार क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का काम कराया जा रहा है. जब तक इस वायरस का असर कम नहीं हो जाता संस्था लगातार इस अभियान को जारी रखेगी.











