
जमशेदपुर: जमशेदपुर में इन दिनों नशा इस कदर हावी हो रहा है की लोग नशे के लिए अपने परिजनों पर भी हमला करने से नहीं कतरा रहे है. ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र का है जहां शंकोसाई रोड नंबर 1 पास का है जहां जितेंद्र सिंह ने ब्राउन शुगर के लिए रुपए नही देने पर अपनी पत्नी अंजू देवी, बेटी सुमन कुमारी और बेटे आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में बेटी सुमन को चोट आई है. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया. मामले में अंजू देवी ने बताया कि उनके पति नशे के आदि है. वे अक्सर ब्राउन शुगर पीकर मारपीट करते है. 24 मई की रात को वे ब्राउन शुगर खरीदने के लिए रुपए मांगने लगे. रुपए नही देने पर उन्होंने चाकू निकलकर सभी पे वार करना शुरू कर दिया. चाकूबाजी में बेटी घायल हो गई. किसी तरह चार हजार रुपए जुगाड कर उसे दिया. पैसे लेते ही उसने कहा कि अगर पहले पैसे दे दिया होता तो किसी को चोट नहीं लगती. जान से मारने की धमकी देकर वह फरार हो गया. अब उन्हें डर है कि कहीं जितेंद्र नशे की हालत में जान से ना मार दे.











